![]()
हरियाणा के महेंद्रगढ़ से अज्ञात कारणों के चलते दो लड़कियां घर से कहीं चली गई। एक घर से शहर में सामान लेने के लिए आई थी। दूसरी कॉलेज में जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जो घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जा
।
महेंद्रगढ़ सदर थाना के गांव आकोदा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी की उसकी 19 वर्षीय लड़की, 22 मार्च को सुबह लगभग 9 बजे घर से शहर में सामान लेने के लिए आई थी। जो घर वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी अब बंद आ रहा है। उसने अपनी लड़की को पड़ोस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसकी लड़की के गुम होने की शिकायत दर्ज की जाए। और उसकी तलाश करवाई जाए।
दूसरी घटना सदर थाना के गांव डेरोली अहीर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन 21 मार्च को घर से सुबह लगभग साढ़े 8 बजे नारनौल के एक कॉलेज में जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जो अभी तक घर वापस नहीं पहुंची। उसने आसपास और रिश्तेदारियों में अपनी बहन की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पुलिस में गुम होने की शिकायत दी कि उसकी बहन की तलाश करवाई जाए।












