Hindi English Punjabi

चंडीगढ़ में ड्रोन हमले की आशंका के बाद एयर रेड अलर्ट हटा, हालात सामान्य

47

09 मई, 2025 Fact Recorder

भारत-पाकिस्तान ताजा अपडेट: चंडीगढ़ में ड्रोन हमले की आशंका पर सायरन बजा, कश्मीर में पाक की गोला*बारी से महिला की मौ*त, चार घायल                                                                              शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी के चलते एयर रेड सायरन बजाया गया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब गुरुवार रात पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में कई ड्रोन और मिसाइलें दागीं। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को समय रहते रोक लिया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

कश्मीर में पाकिस्तानी फायरिंग में एक महिला की मौ*त, चार घायल
गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से एलओसी के पास तेज़ गोला*बारी की गई, जिसमें एक महिला की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए। महिला उस समय एक वाहन में थी जब पाकिस्तानी गोला उस पर गिरा। तीन अन्य परिजन भी इस हमले में घायल हुए। उरी के थाजल गांव में भी एक नागरिक को गोला लगने से चोट आई।

अमेरिका ने भारत-पाक से तनाव कम करने की अपील की
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की और दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान से आतंकवाद को समर्थन बंद करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। जयशंकर ने कहा कि भारत ने सीमापार आतंकवाद के खिलाफ मापी हुई प्रतिक्रिया दी है और किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा।