Thu, 30 Jan 2025 : Fact Recorder
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण ग्रेप-3 (GRAP 3) की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इस कारण कई चीजों पर रोक लग जाएगी। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा जिससे हाईवे पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। आगे विस्तार से जानिए किन-किन चीजों पर पाबंदियां रहेगी।
- दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण।
- दिल्ली-एनसीआर में फिर से ग्रेप-3 लागू।
- GRAP-3 से कई चीजों पर रहेगी रोक।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बुधवार को ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। पूरे एनसीआर में ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू होने से कई चीजों पर रोक लग जाएगी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का लेवल बढ़ने पर लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उधर, आज सुबह के समय कोहरा भी घना छाया रहा, जिस वजह से लोगों को हाईवे पर वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई।