कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फाजिल्का द्वारा अबोहर के गांव मलूकपुर में किसान जागरूकता कैंप का आयोजन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, फाजिल्का की ओर से अबोहर के गांव मलूकपुर में आई.ई.सी. गतिविधि के तहत एक किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया

किसानों से फसल अवशेष खेतों में मिलाने की अपील

फाजिल्का, 08 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर                                                                                Punjab Desk:  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, फाजिल्का की ओर से अबोहर के गांव मलूकपुर में आई.ई.सी. गतिविधि के तहत एक किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में किसानों को धान की पराली को जलाने के बजाय खेतों में मिलाकर मिट्टी की सेहत सुधारने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

विभाग की ओर से ए.डी.ओ. गुरप्रीत लोहिया, ए.टी.एम. खुशप्रीत सिंह और सी.पी.सी.बी., दिल्ली से श्री शशांक खरे ने किसानों को जानकारी दी कि धान की पराली जलाने से जहां भारी मात्रा में उठने वाला धुआं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि का कारण बनता है, वहीं यह श्वसन (सांस) और त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियों को भी बढ़ाता है।

उन्होंने बताया कि यदि किसान फसलों के अवशेषों को खेतों में मिला दें, तो यह पराली प्राकृतिक खाद (रूड़ी) का रूप ले लेगी, जिससे भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ेगी और अगली फसल का उत्पादन (झाड़) भी बेहतर होगा।

इस अवसर पर गांव मलूकपुर के सरपंच श्री जसविंदर सिंह ने भी शिविर में भाग लिया और किसानों को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।