25 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar के बाद उसके सीक्वल Dhurandhar: The Revenge को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने भारत में सिर्फ 6 दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 1000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। इस सफलता का बड़ा श्रेय फिल्म के डायरेक्टर Aditya Dhar को दिया जा रहा है। फिल्म में कई बड़े सितारे जैसे Ranveer Singh, Sanjay Dutt और Arjun Rampal नजर आए हैं। लेकिन एक किरदार ऐसा भी है जिसे फिल्म में लाने के लिए आदित्य धर को काफी संघर्ष करना पड़ा।
इस एक्टर के लिए लड़ी थी लड़ाई
फिल्म में रिजवान का किरदार निभाने वाले Mustafa Ahmed को कास्ट करने के लिए आदित्य धर खास तौर पर अड़े हुए थे। मुस्तफा पेशे से एक ट्रेनर हैं और उन्होंने फिल्म के लिए रणवीर सिंह को ट्रेन भी किया था। इससे पहले उन्होंने बहुत कम एक्टिंग की थी, इसलिए इतनी बड़ी फिल्म में उन्हें मौका देना आसान फैसला नहीं था।
एक इंटरव्यू में मुस्तफा अहमद ने बताया कि जब वह आदित्य धर को ट्रेन कर रहे थे, तब उन्होंने उनसे कहा था कि उनकी फिल्म Uri: The Surgical Strike उनकी पसंदीदा एक्शन फिल्मों में से एक है। उन्होंने मजाक में कहा था कि अगर वह दोबारा ऐसी फिल्म बनाएं तो उन्हें भी किसी छोटे रोल में मौका दे दें।
ऑडिशन के बाद मिला बड़ा मौका
मुस्तफा के मुताबिक, कुछ समय बाद आदित्य धर ने उन्हें कॉल करके ऑडिशन देने को कहा। शुरुआत में उन्हें एक छोटे रोल के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्हें फिल्म में अहम किरदार दे दिया गया।
मुस्तफा ने यह भी बताया कि इतनी बड़ी फिल्म में एक नॉन-एक्टर को बड़ी जिम्मेदारी देना टीम के लिए आसान नहीं था, लेकिन आदित्य धर लगातार उनके समर्थन में खड़े रहे। डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि घबराओ मत, मैं तुम्हारे साथ हूं।
इसी भरोसे के चलते मुस्तफा अहमद को फिल्म में मौका मिला और उन्होंने हमजा (रणवीर सिंह) के साथ क्लाइमेक्स फाइट में अहम भूमिका निभाकर दर्शकों का ध्यान खींच लिया।













