हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। वह काम से घर से लौट रहा था। उसके इकलौते बेटे ने मामले की जानकारी जुटाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिक
।
झटीपुर के पास हुआ था हादसा
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में सुजीत ने बताया कि वह इसराना का रहने वाला है। उसके पिता हुकम चंद्र एक फैक्ट्री में काम करते थे। 7 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसके पिता का दिल्ली से पानीपत की ओर जीटी रोड झटीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार एक्सीडेंट कर दिया।

समालखा थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसने अपने पिता के शव की पहचान की। इसके बाद वे घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने तौर पर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।












