ईंट ढुलाई के दौरान रेहड़ी पर बैठते वक्त हाथ फिसलने से टायर के नीचे आकर युवक की मौ*त हो गई।

18 March 2025: Fact Recorder

झज्जर जिले के एक गांव में ईंट भट्‌ठे पर काम करने वाले मजदूर की रेहड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। व्यक्ति के साथ रेहड़ी में कच्ची ईंट रखकर पकाई के लिए ले जाते समय हुआ हादसा। ईंट भट्‌ठे पर सुबह करीब 8 बजे व्यक्ति की रेहड़ी के नीचे कुचले जाने से मौत हुई है।

जिले के गांव माछरौली निवासी रामफल की भट्‌ठे पर ईंट ढुलाई का काम करते समय मौत हुई है। भट्‌ठे के मालिक चांद ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे 50 वर्षीय रामफल रेहड़ी पर कच्ची ईंट रखकर पकाई के लिए एक जगह एकत्र कर रहा था। उस दौरान ईंट लौड करने के बाद चलती रेहड़ी पर वह बैठने लगा तो अचानक से हाथ फिसल और टायर के नीचे आ गया। जिसके कारण बुरी तरह घायल हो गया।

मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस।

किलड़ौध गांव में भट्‌ठे पर हुआ हादसा

घायल रामफल को ईलाज के सामान्य अस्पताल झज्जर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। भट्‌ठा मालिक ने बताया कि वह पिछले तीन-चार साल से भट्‌ठे पर काम कर रहा था। चांद ने बताया कि उसका एबीसी नाम का भट्‌ठा गांव किलड़ौध में है जहां पर रामफल काम करता था। मृतक के बड़े बेटे सोनू के बयान पर पुलिस ने इतिफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

भट्‌ठा मालिक ने मदद का दिया आश्वासन

मृतक रामफल के दो बेटे और एक बेटी है, जिनमें से एक बेटा बेटी की शादी कर रखी है वही छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। मृतक का बड़ा बेटा सोनू भी मजदूरी का काम करता है। वहीं भट्‌ठा मालिक चांद ने कहा है कि रामफल उसके यहां पिछले तीन-चार से काम कर रहा था। उसके परिवार को किसी भी अगर कोई जरूरत होगी तो वह उनके साथ खड़ा रहेगा और पूरी मदद करेगा।