अबोहर नगर निगम ने धर्म नगरी वार्ड नंबर 7 में फॉगिंग करवाई

Abohar Municipal Corporation carried

अबोहर 01 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  कमिशनर नगर निगम-कम-डिप्टी कमिशनर अमरप्रीत कौर संधू के निर्देशों और अतिरिक्त कमिशनर-कम-एस.डी.एम. कृष्णा पाल राजपूत की अगुवाई में नगर निगम अबोहर ने धर्म नगरी वार्ड नंबर 7 में फॉगिंग करवाई।

इस संबंध में चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि अबोहर शहर के विभिन्न वार्डों, कार्यालयों, पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार फॉगिंग की जा रही है, ताकि डेंगू मच्छर के फैलाव को रोका जा सके।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अपने घरों और आस-पास पानी जमा न होने दें, क्योंकि मच्छर खड़े पानी में पनपते हैं और कई बीमारियों को जन्म देते हैं।

इस मौके पर एम.सी. जगदीश दुग्गल और सैनेटरी इंस्पेक्टर करतार सिंह भी मौजूद थे।