AAP असम में असम में झटका, राज्य के अध्यक्ष मनोज धनोवर, महिला विंग चीफ मासुमा बेगम इस्तीफा – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

Assam Politics: असम में आप को बड़ा झटका; राज्य अध्यक्ष मनोज धनोवार, महिला विंग चीफ मासूमा बेगम ने दिया इस्तीफा

द्वारा प्रकाशित: पवन पांडेय

अपडेटेड शुक्र, 04 अप्रैल 2025 11:13 बजे

आम आदमी पार्टी को असम में दोहरा झटका लगा है। एक तरफ पार्टी इकाई के अध्यक्ष तो दूसरी ओर पार्टी महिला विंग की प्रमुख ने अपने पदों से इस्तीफ दिया है। यह इस्तीफे उस समय आए हैं जब आप राज्य के ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि पंचायत चुनाव में महज एक महीने का समय बचा है।


AAP असम में असम में झटका, राज्य के अध्यक्ष मनोज धनोवर, महिला विंग चीफ मासुमा बेगम इस्तीफा

आम आदमी पार्टी को असम लगा बड़ा झटका
– फोटो : अमर उजाला


लोडर



विस्तार


आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के असम इकाई के अध्यक्ष मनोज धनोवार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही राज्य में आप की महिला विंग की अध्यक्ष मासूमा बेगम ने न केवल अपना पद छोड़ा, बल्कि पार्टी भी छोड़ दी, जो पिछले नगर पालिका चुनाव में गुवाहाटी के वार्ड नंबर 42 से जीतने वाली एक मात्र प्रत्याशी थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो