Hindi English Punjabi

AAP ने MP संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से बनाया उम्मीदवार

7
26 Feb 2025: Fact Recorder
Kejriwal Punjab Rajya Sabha Seat: आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट से विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल उनकी जगह राज्यसभा जा सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की हार के बाद से ही संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार मंथन में जुटे हैं। वे पार्टी की अन्य राज्यों में संभावनाएं तलाश रहे हैं। इस बीच खबर है कि केजरीवाल पंजाब से संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा सांसद बन सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी पार्टी ने कोई बयान नहीं दिया है।

इसके संकेत तब मिले हैं, जब आप पार्टी ने लुधियाना वेस्ट सीट से संजीव अरोड़ा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अगर अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से विधायक चुने जाते हैं तो उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। बता दें कि संजय अरोड़ा 2022 में सांसद बने थे।