चंडीगढ़ में ₹116.84 करोड़ के फर्जी FDR घोटाले पर AAP का हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग

09 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  Chandigarh नगर निगम में सामने आए ₹116.84 करोड़ के कथित फर्जी एफडीआर (FDR) घोटाले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस मामले के विरोध में Aam Aadmi Party के पार्षदों ने नगर निगम सदन में जोरदार प्रदर्शन किया।

पार्टी के नेताओं और पार्षदों ने तख्तियां दिखाकर इस कथित वित्तीय अनियमितता के खिलाफ विरोध जताया और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि निगम में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं और जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।

नेताओं ने दावा किया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी CREST फंड डायवर्जन से जुड़ा करीब ₹83 करोड़ का मामला सामने आ चुका है, जिसमें IDFC First Bank से जुड़े कुछ लोगों के नाम आए थे। अब उसी कड़ी में फर्जी एफडीआर का नया मामला सामने आया है।

AAP ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

पार्टी ने दोहराया कि वह जनता के पैसे की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।