- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (17 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
17 अप्रैल, गुरुवार को मेष राशि वालों को पुरानी कोशिशों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वृष राशि वालों को नौकरी-बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्क राशि के लोग जॉब स्विच करना चाहते हैं तो नए ऑफर मिलने की संभावना है।
मकर राशि वालों को इन्वेस्टमेंट या पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। मीन राशि वालों की नौकरी में बड़ा बदलाव हो सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – थ्री ऑफ वांड्स |
आज कुछ पुराने प्रयासों का सुखद परिणाम मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की तरक्की की खबर आएगी। एक्सपर्ट से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। बच्चे अपने विचारों से आपको चौंका सकते हैं। किसी रिश्तेदार की मदद से आर्थिक अवसर मिलेगा। घरेलू मामलों में आपका नेतृत्व सराहा जाएगा। घर का वातावरण सहयोगपूर्ण रहेगा। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। आज आप दूरदर्शी सोच अपनाएंगे, जिससे लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। दिन सकारात्मक रहेगा।
करियर: नौकरीपेशा लोग किसी नई जिम्मेदारी के लिए चुने जा सकते हैं। विदेश या दूसरे शहर से जॉब ऑफर मिल सकता है। पुराने क्लाइंट के साथ दोबारा साझेदारी हो सकती है। फ्रीलांसिंग या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कमाई के रास्ते बन सकते हैं। कागजी कार्यवाही से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। प्रेम: लव लाइफ में आपसी बातचीत से रिश्ता गहरा होगा। पुराने झगड़ों पर आज सुलह की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं, वे किसी पुराने मित्र से जुड़ाव महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य: घबराहट या बेचैनी हो सकती है। पेट से संबंधित हल्की परेशानी हो सकती है। योग और गहरी सांस लाभ देंगी। पानी अधिक पिएं और हल्का भोजन लें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। नींद पूरी करने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 2
वृषभ – पेज ऑफ स्वोर्ड्स |
आज आपकी जिज्ञासा और इच्छा बढ़ेगी। परिवार में किसी युवा सदस्य की बातों को गंभीरता से लें। बच्चों से जुड़े फैसले में सोच-समझकर निर्णय लें। पड़ोसी या रिश्तेदार के साथ विचारों का टकराव संभव है। निवेश से पहले हर पहलू की जांच करें। घरेलू मुद्दों पर छोटी बात बड़ी बन सकती है, धैर्य रखें। नए विचारों को आजमाने का मौका मिलेगा। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
करियर: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। टेक्नोलॉजी या रिसर्च से जुड़ी फील्ड में सफलता मिल सकती है। कनिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद रखें। नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सभी जानकारी इकट्ठा करें। वर्कशॉप या ट्रेनिंग से कुछ नया सीखने को मिलेगा। प्रेम: पार्टनर से ईमानदारी की अपेक्षा रहेगी। छोटी बातों पर गलतफहमी से बचें। किसी नई जान-पहचान में दिलचस्पी बढ़ सकती है। प्रेम प्रस्ताव देते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। दिल की बात कहने के लिए सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य: आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है। मोबाइल या स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से थकावट महसूस होगी। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन करें। खुद पर ज्यादा सोचने की आदत थका सकती है, संतुलन बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 7
मिथुन – फाइव ऑफ वांड्स |
आज मतभेद और उलझनों से दिन की शुरुआत हो सकती है। परिवार में विचारों का टकराव संभव है, पर संयम से हल मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता रखें। किसी रिश्तेदार से पुरानी बात को लेकर बहस टल सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ी देर के लिए अस्थिर रहेगा, पर शाम होते-होते शांति लौट आएगी। जरूरी कामों में विलंब संभव है, लेकिन प्रयास जारी रखें।
करियर: ऑफिस में टीम के साथ विचार अलग हो सकते हैं। मार्केटिंग, मीडिया या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगिता का स्तर बढ़ सकता है, संयम से आगे बढ़ें। किसी परियोजना में देरी हो सकती है, पर हिम्मत न हारें। प्रेम: संबंधों में असहमति या बहस हो सकती है। पार्टनर की बात को टालना रिश्ते में दूरी ला सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से तनाव बढ़ सकता है। पुरानी गलतफहमी को खुलकर सुलझाएं। बातचीत से समाधान की राह निकलेगी। स्वास्थ्य: तनाव और नींद की कमी से सिर भारी रह सकता है। थकावट या बदन में जकड़न संभव है। योग और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगा। हार्मोनल असंतुलन या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है, समय पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क – द चैरियट |
आज आत्मबल आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें रहेंगी, और आप जिम्मेदारी से निभाएंगे। बुजुर्गों से बातचीत में मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर के किसी बड़े निर्णय में आपकी राय मानी जाएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन स्थिर है, लेकिन कोई अप्रत्याशित खर्चा आ सकता है। व्यापारिक सौदे में सतर्क रहें। पुराने मित्र या दूर के रिश्तेदार अचानक मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा।
करियर: आज कार्यक्षेत्र में आप आगे बढ़ने के नए अवसर पहचान पाएंगे। इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स, सेल्स और कंसल्टिंग से जुड़े लोग विशेष सफलता पाएंगे। जो लोग जॉब स्विच करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है। कोई अधूरा प्रोजेक्ट आज तेजी से आगे बढ़ सकता है। टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे परिणाम अच्छे मिलेंगे। प्रेम: पार्टनर आपके फैसलों में साथ देगा, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। पुराने प्रेमी से संपर्क संभव है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। सिंगल लोगों को नया आकर्षण मिल सकता है, जो आगे बढ़ने के संकेत देगा। स्वास्थ्य: आज आप मानसिक रूप से स्पष्ट और ऊर्जावान रहेंगे। योग से राहत मिलेगी। यात्रा में विशेष ध्यान रखें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। डिहाइड्रेशन या एसिडिटी परेशान कर सकती है, पानी पर्याप्त पिएं। रात को नींद पूरी लें। भाग्यशाली रंग: मरून, भाग्यशाली अंक: 4
सिंह – सिक्स ऑफ़ वांड्स |
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और सभी आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे। संतान की कोई सफलता घर का माहौल हर्ष से भर सकती है। घरेलू मामलों में आपका सुझाव लाभकारी रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है, कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने अटके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल प्रशंसा के रूप में मिलेगा। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ था, उनके लिए अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग, मीडिया, आर्ट और एडमिन से जुड़े लोग विशेष पहचान बना सकते हैं। बॉस आपके निर्णयों से प्रभावित हो सकते हैं। अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ रखें। प्रेम: आपका रिश्ता पहले से ज़्यादा मजबूत और स्थिर महसूस होगा। जिनका रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ है, उन्हें एक-दूसरे को समझने का बेहतर मौका मिलेगा। विवाहित लोगों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से कोई नया कनेक्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य: शरीर और मन दोनों में आज उत्साह बना रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही थकावट अब दूर होगी। पुराने स्पोर्ट्स इंजरी या मांसपेशियों की ऐंठन से थोड़ी परेशानी हो सकती है। सुबह की सैर और गहरी सांसें लाभदायक रहेंगी। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 8
कन्या – टू ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन निर्णय लेने की स्थिति में आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा मुद्दा ध्यान माँगेगा। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। बच्चों से संवाद में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, कोई पुराना लेन-देन उभर सकता है। रिश्तेदारों से कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। घर में किसी विषय को लेकर दो राय बन सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा।
करियर: प्रोफेशनल लाइफ में आज सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। किसी अहम निर्णय को टालना सही रहेगा। जिनका काम पार्टनरशिप में है, उन्हें मतभेदों से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर दुविधा में रह सकते हैं। प्रोजेक्ट को लेकर क्लाइंट या सीनियर्स से स्पष्ट संवाद जरूरी होगा। प्रेम: आप या आपका साथी किसी पुराने मसले को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनाएँ। एकांत में शांत बातचीत समाधान ला सकती है। नए संबंधों की शुरुआत में जल्दबाज़ी से बचें। विवाहित लोगों को पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए, वरना अनजाने में गलतफहमी पैदा हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य: गैजेट्स का प्रयोग सीमित रखें और नियमित रूप से विश्राम लें। मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज लाभकारी रहेंगी। खानपान में लापरवाही न बरतें। शरीर को हाइड्रेट रखें और वॉक पर जाना मानसिक संतुलन के लिए उपयोगी रहेगा। भाग्यशाली रंग: लेमन येलो, भाग्यशाली अंक: 3
तुला – द हैंग्ड मन |
आज मानसिक उलझनों से गुज़र सकते हैं। किसी बात को लेकर परिवार में दो पक्ष बन सकते हैं। बुजुर्गों की चुप्पी चिंता बढ़ा सकती है। बच्चे अपने सवालों से जवाब माँग सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर है, लेकिन निवेश को लेकर दुविधा रह सकती है। घर के किसी सदस्य से जुड़ा निर्णय लेना मुश्किल होगा। किसी रिश्तेदार से राय मिल सकती है, पर अंतिम निर्णय ख़ुद को ही लेना होगा।
करियर: ऑफिस में दो विकल्पों के बीच चुनाव कठिन होगा। एक तरफ़ नए मौके हैं, दूसरी ओर स्थिरता की चाह है। बॉस से सलाह लेने में हिचक महसूस होगी। साझेदारी में कार्य कर रहे लोग मतभेदों से बचें। कंफ्यूजन के कारण काम की गति धीमी रह सकती है। सरकारी कर्मचारी पुराने काम को लेकर मानसिक दबाव में रह सकते हैं। प्रेम: संबंधों में मन और दिल के बीच खींचतान हो सकती है। दिल कुछ और चाहता है, पर स्थिति कुछ और कहती है। अविवाहित लोग अपने भाव स्पष्ट नहीं कर पाएँगे। विवाहित जोड़े छोटी बातों को लेकर उलझ सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते की यादें वर्तमान को प्रभावित कर सकती हैं। सच्चाई को समझने की कोशिश करें, न कि उसे टालें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और उलझन से नींद में बाधा हो सकती है। सिर में भारीपन या थकावट बनी रह सकती है। दिनभर चुपचाप रहने की आदत से मन और शरीर पर असर पड़ेगा। ध्यान और गहरी सांसों का अभ्यास राहत देगा। रूटीन में थोड़ा बदलाव लाएं, जिससे मानसिक ऊर्जा बढ़े। भाग्यशाली रंग: पिच, भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक – किंग ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन ठहराव भरा रह सकता है। परिवार के मामलों में निर्णय टालना पड़ेगा। बुजुर्ग किसी पुराने विषय पर बात करना चाहेंगे। बच्चों के फैसलों में हस्तक्षेप से टकराव हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है, पर कोई बड़ा कदम न उठाएँ। घरेलू मामलों में सोच-समझकर बोलें। रिश्तेदारों से मिलने की योजना बन सकती है, लेकिन अंतिम समय में बदलाव होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में प्रगति धीमी हो सकती है। ऑफ़िस में सहयोगियों से उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी आपकी चुप्पी को ग़लत समझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी हाथ में आने से पहले ख़ुद को मानसिक रूप से तैयार करना होगा। जिन लोगों को प्रमोशन की उम्मीद थी, उन्हें थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। प्रेम: रिश्तों में एकतरफा प्रयास थकावट ला सकता है। आप अपने पार्टनर के जवाब का इंतजार करेंगे। दिल में कई भावनाएं होंगी, पर उन्हें व्यक्त करना कठिन लगेगा। अविवाहित लोग पूर्व प्रेमी से संपर्क में आ सकते हैं, पर बात आगे नहीं बढ़ेगी। विवाहित लोग एक-दूसरे को ठीक से समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान और आलस्य हावी रहेगा। दिमाग़ में एक ही विचार लगातार घूमता रहेगा। ध्यान की कमी के कारण निर्णय लेने में परेशानी होगी। नींद पूरी न होना भी कमज़ोरी ला सकता है। खानपान सुधारें और दिन की शुरुआत हल्की कसरत से करें। ख़ुद को हल्का और सक्रिय बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 7
धनु – सिक्स ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज आपका व्यवहार सख्त और निर्णायक रहेगा। परिवार में आपकी बात मानी जाएगी, पर स्नेह में कमी महसूस हो सकती है। बड़े निर्णयों में बुजुर्गों की सलाह लाभदायक होगी। बच्चे किसी मुद्दे पर जिद कर सकते हैं। घर में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्तेदारों से बातचीत सीमित रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन स्थिर रहेगा, लेकिन निवेश संबंधी फैसलों में धैर्य रखें। परिस्थिति में स्पष्टता धीरे-धीरे आएगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है। कोई क़ानूनी या टेक्निकल काम आपकी समझदारी से सुलझ सकता है। जो लोग प्रशासन या शिक्षा से जुड़े हैं, उन्हें प्रशंसा मिलेगी। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपका आत्मविश्वास सामने वाले को प्रभावित करेगा। ऑफ़िस में आपकी छवि गंभीर और विचारशील बनेगी। प्रेम: रिश्ते में कठोरता या भावनात्मक दूरी आ सकती है। आप दिल की बजाय दिमाग़ से सोचेंगे। पार्टनर को आपकी गंभीरता चुभ सकती है, संवाद में कोमलता लाएँ। अविवाहित लोग पुराने रिश्ते का विश्लेषण करेंगे। विवाहितों को अपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा, वरना रिश्ते में ठंडापन आ सकता है। छोटी-छोटी बातों में कटुता से बचें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से सिरदर्द हो सकता है। गर्दन या कंधों में अकड़न महसूस हो सकती है। ख़ुद को अधिक व्यस्त रखने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ध्यान और नियमित दिनचर्या से स्थिति में सुधार संभव है। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 4
मकर – एट ऑफ़ कप्स |
आज के दिन आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। परिवार में तालमेल रहेगा, लेकिन किसी को थोड़ा अधिक सहयोग की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से मदद की स्थिति बनेगी, लेकिन सुनिश्चित करें कि आपकी मदद सही जगह पर जा रही हो। व्यापारिक रिश्ते मज़बूत होंगे, लेकिन किसी का मांगलिक कार्य या कोई टकराव हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा, जो आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।
करियर: किसी के प्रति आपकी उदारता आपको महत्वपूर्ण अवसर दिला सकती है। आपकी योजनाएं सही दिशा में जा रही हैं। एक बड़ा निवेश या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे आपको लाभ हो सकता है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आपकी स्थिति में सुधार होगा। प्रेम: रिश्तों में समानता और सामंजस्य बना रहेगा। पार्टनर से अपनी भावनाओं का आदान-प्रदान अच्छे से करें। यदि कोई गलतफहमी थी, तो आज उसे सुलझाने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोग अपनी उम्मीदों और इच्छाओं पर ध्यान देंगे। अपने साथी के लिए समय निकालें, जिससे संबंध और मज़बूत हों। रिश्ते में कोई नई शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव को कम करने के लिए आराम करें। इसलिए सेहत का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से सेहत में सुधार होगा। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन या हल्की-फुल्की वॉक फ़ायदेमंद होगी। एकाग्रता बढ़ाने के लिए आराम की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ – द हैरोफ़न्ट |
आज आप किसी पुरानी स्थिति से बाहर निकलने का मन बनाएँगे। परिवार में थोड़ा असंतोष हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी रहेगा। किसी पुराने मामले को छोड़ने का समय है, जिससे आप मानसिक शांति पा सकें। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ बदलाव करेंगे, जो भविष्य में फ़ायदेमंद हो सकता है। भ्रम की स्थिति हो सकती है, लेकिन यह समय आपके लिए आत्मनिरीक्षण का है।
करियर: आप नई दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं, लेकिन इस बदलाव के लिए समय और धैर्य चाहिए। अगर कोई पुरानी नौकरी या परियोजना आपको निराश कर रही है, तो उसे छोड़ने का समय आ गया है। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो आपके लिए अधिक संतोषजनक हो सकते हैं। अपने निर्णयों पर सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। प्रेम: रिश्तों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हमेशा नकारात्मक हो। अविवाहित लोग अपने पुराने संबंधों को पीछे छोड़कर नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाएंगे। कुछ समय ख़ुद के साथ बिताना आपको अपने विचारों को स्पष्ट करने में मदद करेगा। पार्टनर से संवाद की कमी हो सकती है, लेकिन यह स्थिति जल्द ही सुधरेगी। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आराम की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और आराम करने के लिए समय निकालें। मानसिक चिंता और तनाव के कारण नींद में समस्या हो सकती है। अगर आप ख़ुद को थका हुआ महसूस करते हैं, तो कुछ दिन विश्राम लेना लाभकारी रहेगा। भाग्यशाली रंग: रेड, भाग्यशाली अंक: 5
मीन – द हर्मिट |
आज आपको खुद को समझने का अवसर मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन आप थोड़ी अकेलेपन की भावना महसूस करेंगे। यह समय आत्म-निरीक्षण का है। आर्थिक मामलों में आपको निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। रिश्तों में कुछ असमंजस रहेगा, लेकिन आपको ख़ुद को समय देना होगा। यह समय मानसिक शांति प्राप्त करने का है।
करियर: करियर में आप कुछ गहरे विचारों में डूब सकते हैं। यह समय खुद को समझने और भविष्य के बारे में सोचने का है। नौकरी में बड़ा बदलाव होगा, लेकिन आप कुछ विचार करेंगे कि आगे किस दिशा में बढ़ना है। आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आपको समय की आवश्यकता है। जल्द ही अच्छे अवसर सामने आएँगे। प्रेम: रिश्तों में गहरी सोच का समय है। आप अपने पार्टनर के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन ज़्यादा भावनाओं को दबाए रखने से समस्याएं आ सकती हैं। अविवाहित लोग जीवनसाथी की तलाश में अंदर से जागरूक हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से डरें नहीं। ख़ुद को समय देना और आत्मनिर्भर होना आपको शांति देगा। स्वास्थ्य: सेहत में स्थिरता रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव को कम करने के लिए कुछ समय अकेले रहना अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप ख़ुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह समय मानसिक शांति के लिए है। ध्यान और योग से आपको आराम मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9
