Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (30 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों की इनकम बढ़ेगी, तुला और मीन राशि वालों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (30 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

30 मार्च, रविवार को मेष राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। वृष राशि वालों का रुका काम पूरा होगा। मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तुला और मीन राशि वालों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज ऊर्जा भरा दिन रहेगा। परिवार में किसी बात पर चर्चा हो सकती है। बड़ों की सलाह लाभदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। आय में वृद्धि होगी । निवेश से लाभ मिलेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। घर में माहौल सामान्य रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनावश्यक विवादों से बचें।

करियर: कार्यक्षेत्र में तेजी से निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए नया अवसर मिल सकता है। सरकारी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेल्स और मार्केटिंग के लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर की संभावना हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में सुधार की जरूरत है। अविवाहितों को नया साथी मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में भरोसा रखें। गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेमी को सरप्राइज देने से रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य: हृदय संबंधी रोगियों को सजग रहना होगा। व्यायाम और ध्यान करने से लाभ होगा। अधिक तनाव लेने से बचें। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू, भाग्यशाली अंक: 3

वृष – मैजिशियन

आज आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। कोई रुका काम पूरा हो सकता है। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। नई योजनाओं पर अमल करें।

करियर: नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। सरकारी कर्मचारियों को विशेष कार्यभार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। सॉफ्टवेयर और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को नई चुनौतियां मिलेंगी। मैनेजमेंट के क्षेत्र में लोग अपनी कार्यक्षमता दिखाएंगे। विदेश में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। आपसी समझ बढ़ेगी। साथी के साथ भावनात्मक गहराई महसूस होगी। घूमने जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य: एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित भोजन लें। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। अधिक पानी पिएं। मधुमेह के मरीज खानपान का विशेष ध्यान रखें। नियमित योग और ध्यान करें। अनिद्रा की समस्या हो सकती है। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। टहलने से लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन – द एंपरर

आज का दिन व्यवस्थित और मजबूत निर्णय लेने का रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति होगी। धन संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। घरेलू मामलों में संतुलन रखें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

करियर: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में निवेश करने के लिए अच्छा दिन रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग नई जिम्मेदारी उठा सकते हैं। इंजीनियरिंग और अकाउंटिंग फील्ड के लोगों को सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम: पार्टनर के साथ गहरी समझ होगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। रिश्तों में ईमानदारी जरूरी होगी। प्रेम संबंधों में संवाद की कमी से बचें। साथी के साथ भविष्य को लेकर प्लानिंग होगी। डेट पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। पीठ और कंधों में तनाव रह सकता है। अधिक देर बैठने से बचें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। थकान महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। अच्छी नींद लें। भाग्यशाली रंग: मरून, भाग्यशाली अंक: 4

कर्क – नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा। सबका स्नेह मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में सौदे लाभदायक होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी। कुछ लोग यात्रा की योजना बना सकते हैं। अचल संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। पुराने संपर्कों से लाभ होगा।

करियर: नौकरीपेशा लोग नई स्किल सीख सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मीडिया, कला और लेखन क्षेत्र के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र के लोग वित्तीय योजनाओं में सफलता पाएंगे। प्रेम: प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। अविवाहितों को नया रिश्ता मिल सकता है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। सिंगल लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: हाई ब्लड प्रेशर वालों को सतर्क रहना होगा। ठंडी चीजों से परहेज करें। योग और ध्यान से लाभ होगा। अनिद्रा की समस्या से परेशान हो सकते हैं। शारीरिक मेहनत बढ़ाएं। शुगर लेवल पर ध्यान दें। भोजन में पौष्टिकता बनाए रखें। नियमित व्यायाम करने से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह – पेज ऑफ कप्स

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। बच्चों की रचनात्मकता बढ़ेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वित्तीय मामलों में सतर्कता आवश्यक होगी। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच करें। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आसपास लोगों से प्रशंसा मिलेगी। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आकस्मिक यात्रा संभव है।

करियर: नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वकीलों को नए केस मिल सकते हैं। मीडिया और कला से जुड़े लोगों के लिए शानदार दिन रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। फ्रीलांसर को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अनबन से बचने के लिए संवाद पर ध्यान दें। स्वास्थ्य: अनियमित दिनचर्या से परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान करें। रक्तचाप का ध्यान रखें। व्यायाम की कमी से थकान महसूस होगी। ताजगी के लिए हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। माइग्रेन की समस्या उभर सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या – द लवर्स

आज का दिन रिश्तों को मजबूती देगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। व्यापार में साझेदारी लाभदायक होगी। घरेलू मामलों में सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। रिश्तेदारों से तालमेल बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। जीवन में नई दिशा मिल सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारियां मिलेंगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लेखन और शिक्षा क्षेत्र के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम: लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत संभव है। साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। किसी करीबी के माध्यम से रिश्ता जुड़ सकता है। विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य: अत्यधिक काम का बोझ मानसिक तनाव दे सकता है। नींद पूरी न होने से सिर भारी महसूस होगा। पाचन क्रिया को सुधारने के लिए हल्का भोजन करें। आलस्य महसूस हो सकता है। मौसम परिवर्तन का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। हाइड्रेशन बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 7

तुला – द फूल

आज नए अवसरों का द्वार खुलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बुजुर्गों की राय फायदेमंद साबित होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ वार्तालाप में संयम रखें। मित्रों से मेलजोल होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कोई अचानक यात्रा का योग बन सकता है। अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से व्यक्त करें। दिन सकारात्मक रहेगा।

करियर: नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए सफलता का दिन रहेगा। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई स्किल्स सीखने का अवसर मिलेगा। जॉब चेंज के योग बन सकते हैं। सरकारी कार्यों में अड़चनें दूर होंगी। प्रेम: रिश्तों में उत्साह और रोमांच बना रहेगा। अविवाहित लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पारिवारिक सहमति से विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। किसी छोटी बात पर बहस करने से बचें। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है। घुटनों और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। दिक्कतों से बचने के लिए दिनचर्या में सुधार करें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। अत्यधिक सोच मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक – पेज ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर उत्साह रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नए निवेश से लाभ होगा। व्यापारियों के लिए विस्तार के योग हैं। कोई अनपेक्षित खर्च सामने आ सकता है। घर में कोई शुभ कार्य की चर्चा होगी। रिश्तेदारों से सकारात्मक बातचीत होगी। किसी अधूरे काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। धैर्य और समझदारी से दिन को संभालें।

करियर: प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन की संभावना है। रिसर्च से जुड़े लोगों को तारीफ मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में परस्पर समझ बढ़ेगी। साथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कोई रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। अत्यधिक काम से मानसिक थकान महसूस होगी। संतुलित भोजन करें। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

धनु – हैंग्ड मैन

धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। परिवार के मुद्दे पर असमंजस रहेगा। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन रखें। बच्चों की शिक्षा को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यवसाय में नई रणनीति बनानी होगी। अचानक कोई बाधा आ सकती है। रिश्तेदारों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। रुके कार्य में देरी संभव है। समय का सही उपयोग करना होगा।

करियर: काम में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को धैर्य से आगे बढ़ना होगा। नई नौकरी की तलाश में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद कम रहेगी। ऑफिस में बदलाव हो सकता है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को रुकावट महसूस हो सकती है। धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्पष्टता जरूरी होगी। पार्टनर के व्यवहार में बदलाव दिख सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह की बात टल सकती है। रिश्ते में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। साथी के साथ संवाद बनाए रखें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य: कमर दर्द की समस्या हो सकती है। योग और ध्यान करने से राहत मिलेगी। व्यायाम में आलस्य न करें। नींद पूरी लें, वरना चिड़चिड़ापन महसूस होगा। शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही आहार लें। तनाव को नियंत्रित करने की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4

मकर – टेन ऑफ कप्स

आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। अचानक से कोई अच्छी खबर मिलेगी। करीबी रिश्तों में नयापन महसूस होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून मिलेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नए अवसर मिलने के संकेत हैं। क्रिएटिव फील्ड के लोग अपनी प्रतिभा से नाम कमाएंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम: रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। रोमांटिक जीवन में नयापन रहेगा। रिश्ते को समय देने की जरूरत होगी। साथी की भावनाओं को समझें। आपसी मतभेद खत्म होंगे। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव होगा। नींद पूरी लें, वरना सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। संतुलित भोजन लें। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ – क्वीन ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बच्चों के साथ विचार-विमर्श लाभदायक रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। घर में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापार में नए एग्रीमेंट जुड़ सकते हैं। पुरानी समस्या हल हो सकती है। सामाजिक जीवन में आपकी छवि मजबूत होगी।

करियर: लॉ, एडमिनिस्ट्रेशन और अकाउंटिंग से जुड़े लोग सफलता पाएंगे। नई जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। टीमवर्क में विश्वास रखें। किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम: अपने साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। लव पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आपसी संवाद से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में स्वार्थ से बचें। अचानक मुलाकात प्रेम संबंधों को नया मोड़ दे सकती है। किसी करीबी की सलाह लव लाइफ में मददगार होगी। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें। व्यायाम और ध्यान से राहत मिलेगी। हृदय रोगियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पानी अधिक मात्रा में पिएं। थकान महसूस हो सकती है। पौष्टिक भोजन लें और जंक फूड से बचें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

मीन – द वर्ल्ड

दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। घर में शुभ समाचार आ सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। निवेश के लिए दिन उत्तम है। व्यापार में विस्तार की संभावनाएं बन रही हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी पुराने काम का लाभ मिल सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रोजेक्ट पर फोकस बनाए रखें। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रबंधन से जुड़े लोगों को प्रशंसा मिलेगी। विदेश में करियर बनाने वालों के लिए शुभ संकेत हैं। वित्तीय सलाह लेकर ही निवेश करें। प्रेम: प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपने प्रिय के साथ यात्रा का योग बन सकता है। किसी नए व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिलेगा। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य: खानपान में पौष्टिकता रखें। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: रेड, भाग्यशाली अंक: 5