Paonta Sahib Fire Breaks Out Factory News Update | पांवटा साहिब में फैक्ट्री में लगी आग: धुएं से भरा पूरा इलाका, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग बुझाने में लगे – Paonta Sahib News

पांवटा साहिब के रामपुर घाट में निजी फैक्ट्री में लगी आग।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित पांवटा साहिब के रामपुर घाट में एक निजी फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैक्ट्री से घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

.

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी हो सकती है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।