हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में एक भारतीय मूल की अमेरिकी महिला ने धर्मगुरु तेनज़िन डेके पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी धर्मगुरु को भी देर रात हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
.
महिला की भी बीती शाम को मेडिकल करवा दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना 2 नवंबर 2024 की है। उस समय उनके पति बोधगया में थे। वह बीमार थीं। धर्मगुरु उनके घर आए। उन्होंने कहा कि यौन संबंध बनाने से वह ठीक हो जाएंगी।
महिला ने तुरंत अपने पति को इस घटना की जानकारी दी। पति ने धर्मगुरु के परिवार से मार्गदर्शन मांगा। परिवार की प्रतिष्ठा के लिए वे चुप रहे। इसके बाद उन्होंने धर्मगुरु से दूरी बना ली और महिला भी बोधगया चली गई।
5 मार्च को महिला धर्मशाला लौटीं। अगले दिन धर्मगुरु ने उनसे संपर्क किया। महिला मिलने को तैयार हुईं। लेकिन धर्मगुरु ने योजना बदल दी। वे महिला को दोषी ठहराने लगे। उन्होंने धमकी दी कि वह चुप रहें।
पीड़िता ने SP और अमेरिकी दूतावास को दी शिकायत
पीड़िता ने अमेरिकी दूतावास, मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन और एसएसपी कांगड़ा से शिकायत की। एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले को महिला पुलिस स्टेशन धर्मशाला भेज दिया।
आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता का जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला में मेडिकल परीक्षण किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
धर्मगुरु ने निराधार बताए आरोप
धर्मगुरु तेनज़िन डेके ने इन आरोपों को निराधार बताया। कहा कि यह बौद्ध दर्शन को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने अपनी बेगुनाही का दावा किया। कहा कि वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पीड़िता ने अभी तक किसी अदालत में मामला क्यों दर्ज नहीं कराया। इससे इस मामले की प्रमाणिकता पर संदेह होता है।
पुलिस जांच में जुटी
वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो चुका है। पुलिस अन्य साक्ष्यों की तलाश कर रही है। धर्मगुरु तेनज़िन डेके से पूछताछ जारी है।