Home Haryana Hisar Congress Party Leader serving tea Expelled Notice | दलजीत पंघाल को...

Hisar Congress Party Leader serving tea Expelled Notice | दलजीत पंघाल को कांग्रेस से किया निष्कासित: हिसार में बोले- पार्टी नेता को चाय पिलाना गलत काम नहीं, सांसद जयप्रकाश सिकंदर बन रहा है – Hisar News

हिसार में निरंकारी भवन रोड स्थित कार्यालय में कांग्रेस नेता चौ. बीरेंद्र सिंह के साथ दलजीत पंघाल।

हरियाणा के हिसार जिले में एक कांग्रेस नेता को अपनी ही पार्टी के नेता को घर बुलाकर चाय पिलाना महंगा पड़ गया। इसी बात पर कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब कांग्रेस नेता दिल्ली हाईकमान जाएंगे। इसके बाद कई नेताओं के राज खुलने वाले हैं। पहले भी

दरअसल इस बारे में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान उदयभान ने पत्र जारी किया है। जिसमें साफ लिखा है कि हिसार से दलजीत पंघाल की निकाय चुनाव के दौरान विरोधी गतिविधियां पाई गई है। इसलिए दलजीत पंघाल को 6 साल के लिए पार्टी से तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

जब कांग्रेस नेता दलजीत पंघाल से बात की गई तो उन्होंने हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी पर कई गंभीर लगाए। उन्होंने सांसद जयप्रकाश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह तो सिकंदर बादशाह बन रहा है, जो कब्र खुदवाकर भी पैसे निकालवा लेता था।

हरियाणा कांग्रेस कमेटी की ओर से दलजीत पंघाल को निष्कासित जाने का पत्र।

हरियाणा कांग्रेस कमेटी की ओर से दलजीत पंघाल को निष्कासित जाने का पत्र।

चौ. बीरेंद्र सिंह कार्यालय में आए तो किया था चाय पानी का प्रोग्राम

दलजीत पंघाल ने बताया कि करीब 10 दिन पहले कांग्रेस नेता चौ. बीरेंद्र सिंह डूमरखां निकाय चुनाव प्रचार के लिए हिसार में आए हुए थे। उस दिन उन्होंने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता भी की थी। इसके बाद नेता चौ. बीरेंद्र सिंह हिसार में ही निरंकारी भवन रोड स्थित उनके प्रतीक डेयरी कार्यालय में आ गए।

उस दौरान उन्होंने चौ. बीरेंद्र सिंह का कार्यालय पर चाय-पानी का प्रोग्राम कर दिया। उन दोनों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा भी हुई। मगर यह बात हिसार से सांसद जयप्रकाश ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बता दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित का लेटर निकाल दिया।

चाय पिलाना गलत नहीं दलजीत पंघाल ने कहा मैंने सिर्फ चाय पिलाई थी। अगर किसी पार्टी नेता को ही चाय पिलाना गलत है तो, ये गलत बात है। मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा। बाकी और कोई आरोप या सबूत नहीं है कि मैंने पार्टी के खिलाफ प्रचार या गतिविधि में भाग लिया हो। सिर्फ सांसद जेपी ने अपना दबदबा दिखाने के लिए यह कार्य किया है, जो गलत है।

चुनाव हराने के लेता है पैसे दलजीत पंघाल ने आरोप लगाए कि यह सांसद जेपी पहले टिकट दिलवाने के नाम पर पैसे लेता है। फिर चुनाव हराने के नाम पर पैसा लेता है। चौ. बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को विधानसभा चुनाव में जेपी ने ही हराया था।

दलजीत पंघाल को पार्टी से किया निष्कासित।

दलजीत पंघाल को पार्टी से किया निष्कासित।

किसने विश्वासघात किया वो बाद में पता चलेगा दलजीत ने कहा कि अब वह दिल्ली हाईकमान से मिलेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। उनको न नोटिस दिया गया तो न ही कोई सूचित किया गया। सीधा निष्कासन पत्र जारी कर दिया। इसके बाद वह हिसार में पत्रकार वार्ता करेंगे और मीडिया के समक्ष सारी जानकारी देंगे, किसने विश्वासघात किया है। वो तो बाद में पता चलेगा।