![]()
विपिन बैंसला भाजपा के नए जिलाध्यक्ष(
पलवल में भारतीय जनता पार्टी को नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। सोमवार सुबह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने विपिन बैंसला के नाम की घोषणा की। कल शुरू हुई प्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया में जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी से जुड़े 54 लोगों ने नामांकन दा
।
पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने बैंसला का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भी मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बैंसला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व महामंत्री सतीश बैंसला, पलवल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, शहरी मंडल-दो के अध्यक्ष ओमवीर खंडिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।












