Home Breaking कान्हा नेशनल पार्क में एनकाउंटर, पुलिस ने महिला नक्सली को मार गिराया,...

कान्हा नेशनल पार्क में एनकाउंटर, पुलिस ने महिला नक्सली को मार गिराया, 15-16 को घेरा।

9 March 2025: Fact Recorder

Madhya Pradesh Mandla Encounter News : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर फायर कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 15-16 नक्सलियों को घेर लिया है।

मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से जमकर गोलियां चल रही हैं। इस दौरान पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। साथ ही सुरक्षाबलों ने चारों ओर से 15-16 नक्सलियों को घेर लिया है। एसपी रजत सकलेचा ने एनकाउंटर की जानकारी दी।

मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क में नक्सलियों ने रविवार को दोपहर करीब एक बजे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस वक्त भी पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग चल रही है। मंडला हॉकफोर्स पुलिस ने 15 से 16 नक्सलियों को घेर लिया है। साथ ही किसली जोन के चिमटा कैंप में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है।

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने महिला नक्सली के मारे जाने की जानकारी दी है। हॉक फोर्स के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। फारेस्ट कैंप कान्हा नेशनल पार्क खटिया मोचा के पास एनकाउंटर जारी है। इस समय भी पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज

रात के अंधेरे में नक्सली कहीं छिप गए हैं। इस पर पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इलाके में 15-16 नक्सली मौजूद हैं, जिनकी तलाश जारी है। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है।