इस कैलकुलेशन को देखकर आप भी कहेंगे, ‘Mutual Fund में SIP सही है’

6 March 2025: Fact Recorder

SIP in Mutual Funds: यदि आप म्यूचुअल फंड में SIP करते हैं और और लॉन्ग टर्म तक निवेश को जारी रखते हैं, तो एक बड़ा फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि लक्ष्य हासिल करने तक निवेश बिना रुके चलता रहे।

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश का सरल और लोकप्रिय तरीका है। सबसे खास बात यह है कि SIP में कम निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है, जिससे निवेश करना आसान हो जाता है। यह न केवल निवेशक को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट रणनीति के प्रति प्रतिबद्ध रहने में सक्षम बनाता है, बल्कि कंपाउंडिंग का अधिकतम लाभ भी प्रदान करता है। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग के परिणाम कई बार इतने शानदार होते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

SIP के कई फायदे

SIP की विशेषताओं की बात करें, तो इसमें साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक (Quarterly) आधार पर निवेश किया जा सकता है। लोग अपनी वित्तीय स्थिति के आधार पर कभी भी अपनी निवेश राशि को एडजस्ट कर सकते हैं। निवेश राशि संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते से ऑटो-डेबिट हो जाती है। इसके अलावा, एसआईपी में आपके पास फ्लेक्सिबल विकल्प होता है। इसका मतलब है कि SIP शुरू करने के बाद उसकी निवेश राशि को कम या बढ़ाया जा सकता है।

ऐसे समझें SIP की पावर

चलिए म्यूचुअल फंड में SIP और कंपाउंडिंग की शक्ति को पहचानने के लिए एक प्रयोग करके देखते हैं। यहां हम जानेंगे कि अगर आप 25 साल तक हर महीने 2000 रुपये और 5 साल तक हर महीने 20,000 रुपये निवेश करते हैं, तो आप कितनी रकम जुटा सकते हैं?

25 साल के लिए 2000 रुपये निवेश

अगर आप 25 साल तक हर महीने 2000 रुपये निवेश करते हैं, तो आप 34,04,413 रुपये का फंड जमा कर पाएंगे।