Home Breaking इंडिगो मैनेजर मर्डर केस का आरोपी ऋतुराज सहित 11 गिरफ्तार, पटना में...

इंडिगो मैनेजर मर्डर केस का आरोपी ऋतुराज सहित 11 गिरफ्तार, पटना में फिर थी हत्या की प्लानिंग

11 Feb 2025: Fact Recorder

पटना में इंडिगों के मैनेजर रपेश सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी ऋतुराज सिंह समेत 11 आरोपियों को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 12 जनवरी 2021 को पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पटना पुलिस ने 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

  1. हथियार खरीद के लिए पहुंचा था मुंगेर, जहानाबाद, पटना, बेगूसराय जिले के हैं सभी
  2. बांका स्थित एनएचएआइ -333बी के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
 इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह हत्याकांड में कोर्ट से बरी हुए ऋतुराज और आर्यन को मुंगेर पुलिस ने बांक से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ नौ अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। सभी अवैध हथियार खरीदने मुंगेर पहुंचे थे। सोमवार की रात गिरफ्तारी उस समय हुई जब सभी बांक पंचायत मेन रोड पर हथियार खरीदकर लौट रहे थे।
पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, 50 हजार नकदी और सफारी कार जप्त किया है। ऋतुराज नौबतपुर का रहने वाला है और पटना के खमेनीचक में रहता है, जबकि आर्यन बख्तियारपुर के सालिमपुर का निवासी है। इनके अलावा गिरफ्तार अन्य नौ आरोपी बेगूसराय, पटना, मुंगेर और अन्य जिलों के रहने वाले हैं। 

हत्या की थी प्लानिंग

गिरफ्तार सभी आरोपी सफारी गाड़ी से पटना लौट रहे थे। पुलिस को संदेह है कि ये लोग पटना में किसी की हत्या करने के लिए हथियार खरीदने गए थे। देर रात तक मुंगेर पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही थी। फिलहाल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस वारदात के लिए किया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है।