Home Chandigarh चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में 11वीं के छात्र की गो*ली मारकर ह*त्या, ऑटो...

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में 11वीं के छात्र की गो*ली मारकर ह*त्या, ऑटो चालक भी घायल

October 23,2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk:  चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में गुरुवार शाम गो*लीबारी की घटना में 11वीं कक्षा के छात्र नैतिक की मौ*त हो गई। बाइक सवार हमलावरों ने ऑटो में घर लौट रहे छात्र और उसके साथियों को निशाना बनाया। गो*लीबारी में ऑटो चालक भी घायल हो गया, जबकि छात्र के साथ मौजूद एक अन्य युवक सुरक्षित बच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर-22 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास हुई। नैतिक एसडी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। गो*ली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, घटना से पहले सेक्टर-44 में नैतिक, उसके दोस्त और कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया और सेक्टर-22 में उन पर फा*यरिंग कर दी। हालांकि, विवाद के कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

यूटी पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत ह*त्या का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

फा*यरिंग में घायल ऑटो चालक का भी जिक्र पुलिस ने किया है, जबकि नैतिक के साथ मौजूद दूसरा युवक सुरक्षित है। मृतक के पिता लकड़ी मंडी में काम करते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।