Home Himachal साईगलू व तल्याहड़ फीडर की मरम्मत 18 अक्टूबर को, बिजली बाधित रहेगी

साईगलू व तल्याहड़ फीडर की मरम्मत 18 अक्टूबर को, बिजली बाधित रहेगी

मंडी, 16 अक्टूबर 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता विनीत ठाकुर ने सूचित किया है कि 33/22 के0वी0 सब-स्टेशन साईगलू के अंतर्गत आने वाले 22 के0वी0 कोटली फीडर, 22 के0वी0 तल्याहड़ फीडर की आवश्यक मुरम्मत तथा नये जी०ओ० स्विच लगाने का कार्य 18 अक्टूबर, 2026 को किया जायेगा, जिस कारण उपरोक्त दोनों फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 33/22 के0वी0 सब स्टेशन साईगलू के अंतर्गत आने वाले ईलाका कोट, डवाहन, तरयासल, माहन, कून, कडकोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोटा, कोटली, सूराडी, सैण, सलेतर, हार्ट, साईगलू, साई, सदयाणा, लरवाहन, सतोहल, गोखड़ा, बटाहर, बतौर, सेहली तथा साथ लगते ईलाका की विद्युत आपूर्ति 18 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।