Home Hindi BRICS समिट 2026 में शामिल होने भारत पहुंचे रूस के विदेश मंत्री...

BRICS समिट 2026 में शामिल होने भारत पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

September 11, 2026 Fact Recorder

National Desk: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव BRICS समिट 2026 में भाग लेने के लिए बुधवार रात भारत पहुंचे। उनके दौरे को भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ BRICS देशों के बीच सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की उम्मीद है। BRICS समिट में सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक मुद्दों पर साझा रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।