Thu, 06 Feb 2025: Fact Recorder
हिंदू धर्म में मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा का बहुत महत्व है। मां दुर्गा (Gupt Navratri 2025 Puja Vidhi) की पूजा के लिए सबसे प्रमुख पर्वों में से एक माघ गुप्त नवरात्र है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान देवी के काली स्वरूप की आराधना भी जरूर करनी चाहिए। इससे स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है।
- गुप्त नवरात्र का पर्व बेहद शुभ माना जाता है।
- गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ माह के दौरान आते हैं।
- गुप्त नवरात्र के दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा का विधान है।
हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्र का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व पूरी तरह से देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदू धर्म में साल में चार बार नवरात्र आते हैं- माघ गुप्त नवरात्र, चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और आषाढ़ गुप्त नवरात्र। नवरात्र का अर्थ है मां दुर्गा को समर्पित नौ दिन और नौ रातें।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी 2025 को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हुई है। वहीं, इसका समापन कल यानी बुधवार 07 फरवरी को होगा।
माता पार्वती ने क्यों लिया था मां काली का स्वरूप?












