Home Hindi सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

September 05, 2026 Fact Recorder

National Desk:   उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से की जा रही इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई के चलते कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।