Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक

जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

चंडीगढ़, 4 सितंबर 2026 Fact Recorder

Haryana Desk:  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

स्व. जगदीश मित्तल का वीरवार को निधन हो गया था। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जगदीश मित्तल का निधन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर श्रीमती सुमन बहमनी, चेयरमैन श्री राकेश त्यागी,  मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।