September 02,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: मिशन क्लीन पंजाब के तहत नंगल में स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर सफाई कार्यों को गति दी जा रही है।
इस अभियान के तहत लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है और जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पंजाब सरकार की स्वच्छ पंजाब मुहिम को सफल बनाने के लिए लोगों से अपने आसपास का वातावरण साफ रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की जा रही है।












