Home Hindi पंजाब में 90% घरों का जीरो बिजली बिल, सरकार ने विकास को...

पंजाब में 90% घरों का जीरो बिजली बिल, सरकार ने विकास को बताया नई क्रांति

September 01,2026 Fact Recorder
Punjab Desk:  पंजाब सरकार ने दावा किया है कि राज्य के 90 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो हो चुका है। सरकार के अनुसार, बिना किसी शर्त विभिन्न योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है और जीरो बिजली बिल उसकी पूरी की गई प्रमुख गारंटियों में शामिल है।

सरकार ने पिछली सरकारों पर सरकारी संस्थानों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदकर उसे पंजाब के नाम किया है। सरकार का कहना है कि राज्य में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और इस विकास की मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा।