शिमला 31 अगस्त, 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में स्थापित त्वरित घटना रिपोर्टिंग प्रणाली के विभिन्न निगरानी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न डैमों से पानी छोड़ने और बरसात के दौरान नुकसान की स्थिति का सटीक डेटा तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।













