Home Hindi सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, 882 छात्रों ने NEET में रचा इतिहास

सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, 882 छात्रों ने NEET में रचा इतिहास

August 18,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब के सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर और शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधारों का असर अब परीक्षा परिणामों में भी नजर आ रहा है। राज्य के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर नया इतिहास रचा है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब के लिए बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक सुविधाओं और विद्यार्थियों को मिल रहे मार्गदर्शन के चलते सरकारी स्कूलों के छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस उपलब्धि के साथ पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल करने का दावा किया है। 882 विद्यार्थियों की सफलता ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों का हौसला भी बढ़ाया है।