लुधियाना 13 Aug 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : पंजाब के लुधियाना जिले में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े तीन नेताओं की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य लोग घा*यल हो गए। मृ*तकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी सहयोगी थे।
जानकारी के अनुसार, पांचों लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा की ओर जा रहे थे। रात करीब 1:15 बजे जगराओं से लगभग 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास बसियां गांव के नजदीक उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि कार तेजी से पानी में डूब गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीनों मृ*तकों के शवों को कब्जे में लेकर पो*स्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृ*तक संदीप के मामा शेर ने बताया कि हादसे से पहले रात में संदीप से फोन पर बात हुई थी। संदीप ने कहा था कि वे माथा टेककर वापस लौट रहे हैं। इसके बाद परिवार को हा*दसे की सूचना मिली।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हा*दसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है











