13 July 2026 Fact Recorder
National Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेशों के तहत अधिकांश अधिकारी उपजिलाधिकारी (SDM) पद पर कार्यरत थे, जिन्हें विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में कई अधिकारियों को नए जिलों में एसडीएम के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को राजस्व परिषद, विकास प्राधिकरणों और अन्य प्रशासनिक विभागों में विशेष कार्याधिकारी (OSD) व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।
इस फेरबदल के तहत पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकरनगर, कुमार संजय को जालौन, ध्रुव शुक्ला को गाजीपुर और अभय कुमार सिंह को राजस्व परिषद, लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
सरकार का कहना है कि यह तबादला प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और सुशासन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।













