Home Gallery पंजाब कांग्रेस की रणनीति पर दिल्ली में मंथन

पंजाब कांग्रेस की रणनीति पर दिल्ली में मंथन

नई दिल्ली: 20 June 2026 Fact Recoder

National Desk :  पंजाब कांग्रेस से जुड़े मामलों और आगामी रणनीति को लेकर कांग्रेस हाईकमान की ओर से दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में कांग्रेस ऑब्जर्वर अजय माकन भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, वे पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक ढांचे पर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप सकते हैं।

इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में पंजाब कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती, आंतरिक स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।