Home Haryana कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर ह*मला, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर ह*मला, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक: 20 June 2026 Fact Recorder

National Desk :  हरियाणा के महम से कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर देर रात अज्ञात हम*लाव*रों द्वारा फा*यरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बद*माशों ने कार्यालय पर 4 से 5 राउंड गो*लियां चलाईं, जिससे कार्यालय के शीशों को नुकसान पहुंचा।

घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। फा*यरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

महम से कांग्रेस विधायक बलराम डांगी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके कार्यालय को निशाना बनाकर गो*लीबारी की गई है। फिलहाल पुलिस हम*लावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।