Home Gallery बॉडी बिल्डर की मौ*त, साइलेंट हार्ट अटैक बना कारण

बॉडी बिल्डर की मौ*त, साइलेंट हार्ट अटैक बना कारण

कर्नाटक: 17 June 2026 Fact Recorder

National Desk : एक दुखद घटना में 26 वर्षीय पेशेवर बॉडी बिल्डर सुशील कुमार की अचानक मौ*त हो गई। जानकारी के अनुसार, सुशील रोज की तरह जिम में कड़ी मेहनत करने के बाद पूरी तरह सामान्य अवस्था में घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद जैसे ही वह आराम करने के लिए सोफे पर बैठे, उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी मौ*त का कारण साइलेंट हार्ट अटैक था।

सुशील कुमार एक जाने-माने बॉडी बिल्डर थे और उन्होंने कई राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में खिताब जीते थे। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी तैयारी कर रहे थे। उनकी असामयिक मौ*त से खेल और फिटनेस जगत में शोक की लहर है।

युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले?

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक व्यायाम, क्षमता से अधिक वजन उठाना, बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टेरॉयड या सप्लीमेंट्स का सेवन, पर्याप्त नींद की कमी और लगातार तनाव दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, फिटनेस के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और स्वस्थ जीवनशैली भी उतनी ही जरूरी है। समय-समय पर हृदय संबंधी जांच करवाने से संभावित जोखिमों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

स्वास्थ्य रिपोर्टों के अनुसार, भारत में हर वर्ष लाखों लोगों की मौत हृदय रोगों और हार्ट अटैक के कारण होती है, जिससे यह देश में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक बना हुआ है।