29 May 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: Aam Aadmi Party ने मोहाली नगर निगम चुनाव 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वार्डों पर कब्जा जमाया है। शुक्रवार को जारी हो रहे नतीजों में सत्ताधारी पार्टी शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए हुए है। वहीं Indian National Congress को भी कुछ वार्डों में सफलता मिली है।
पंजाब निकाय चुनाव के तहत मोहाली नगर निगम के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 11 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत मिली है। एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा है।
इन वार्डों में AAP की जीत
आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 26, 28, 29, 31, 32, 33, 34, 36, 38, 42 और 43 में जीत दर्ज की है।
कांग्रेस को यहां मिली सफलता
कांग्रेस उम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 27, 30 और 37 में जीत हासिल की है।
निर्दलीय उम्मीदवार ने भी मारी बाजी
वार्ड नंबर 35 में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया।
अब तक के रुझानों और नतीजों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि मोहाली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत होती जा रही है और नगर निगम पर उसका कब्जा लगभग तय माना जा रहा है।
26 मई को हुई थी वोटिंग
पंजाब में 26 मई को आठ नगर निगमों — मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट — के साथ 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया गया था। इन चुनावों को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।













