Home Hindi RR ने SRH को 47 रन से हराकर IPL से किया बाहर,...

RR ने SRH को 47 रन से हराकर IPL से किया बाहर, अब क्वालिफायर-2 में GT से भिड़ंत

28 May 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  Rajasthan Royals ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए Sunrisers Hyderabad को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है, जहां अब उसका मुकाबला Gujarat Titans से 29 मई को होगा।

वैभव सूर्यवंशी का तूफान

राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो Vaibhav Sooryavanshi रहे। उन्होंने शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जिसमें 8 छक्के शामिल थे।

सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज जारी रखते हुए कुल 97 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए। हालांकि वह शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए और प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर आउट हो गए।

ध्रुव जुरेल और पराग ने भी दिखाया दम

Dhruv Jurel ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान Riyan Parag ने भी 12 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेली।

इन शानदार पारियों की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 243 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

आर्चर की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। Jofra Archer ने अपनी दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट कर दिया।

Ishan Kishan ने 33 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन आर्चर ने उन्हें भी चलता किया। वहीं Travis Head सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और उसका आईपीएल 2026 का सफर समाप्त हो गया।