25 May 2026 Fact Recorder
Sports Desk: Yuvraj Singh का एक सोशल मीडिया कमेंट इन दिनों खूब चर्चा में है। IPL 2026 से Punjab Kings के बाहर होने के बाद युवराज ने टीम के तीन खिलाड़ियों को लेकर मजाकिया अंदाज में “चप्पल मारने” वाली टिप्पणी कर दी, जो अब वायरल हो रही है।
दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी Harpreet Brar ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ Priyansh Arya और Arshdeep Singh नजर आए। पोस्ट में हरप्रीत ने प्रियांश को “स्लॉगर” और अर्शदीप को “ब्लॉगर” बताया था।
इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “तुम सबको चप्पल मारने का टाइम आ गया है।” इसके बाद उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
हालांकि पंजाब किंग्स एक बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन से प्रभावित किया। प्रियांश आर्या ने 13 मैचों में 364 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 211 से ज्यादा रहा। वहीं अर्शदीप सिंह ने 14 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए, जबकि हरप्रीत ब्रार को सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए।
गौरतलब है कि Indian Premier League 2026 में पंजाब किंग्स का सफर लीग चरण में ही समाप्त हो गया।













