Home Health 30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है घुटनों का दर्द? जानिए...

30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है घुटनों का दर्द? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

20 May 2026 Fact Recorder

Health Desk: पहले घुटनों का दर्द बढ़ती उम्र की समस्या माना जाता था, लेकिन अब 25 से 35 साल के युवाओं में भी यह परेशानी तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक बैठकर काम करना, बढ़ता वजन, शारीरिक गतिविधि की कमी और गलत लाइफस्टाइल इसके बड़े कारण बन रहे हैं।

Dr. Naval Bhatia के मुताबिक, घुटने शरीर के सबसे महत्वपूर्ण जोड़ों में से एक हैं। लगातार बैठने और कम मूवमेंट की वजह से घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कार्टिलेज धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है।

कम उम्र में घुटनों के दर्द के मुख्य कारण

लंबे समय तक बैठकर काम करना

डेस्क जॉब और घंटों तक एक ही जगह बैठे रहने से घुटनों की मूवमेंट कम हो जाती है। इससे जकड़न, दर्द और सूजन की समस्या शुरू हो सकती है।

बढ़ता वजन और मोटापा

विशेषज्ञों के अनुसार शरीर का अतिरिक्त वजन सीधे घुटनों पर दबाव बढ़ाता है। यही वजह है कि मोटापे से पीड़ित लोगों में घुटनों की बीमारी का खतरा अधिक होता है।

कार्टिलेज का जल्दी घिसना

कई लोगों में 30 की उम्र तक घुटनों का कार्टिलेज कमजोर होने लगता है। शुरुआत में दर्द कम होता है, लेकिन समय के साथ यह समस्या गंभीर हो सकती है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

  • सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय दर्द
  • लंबे समय तक बैठने के बाद जकड़न
  • घुटनों से आवाज आना
  • सूजन या भारीपन महसूस होना
  • एक्सरसाइज के बाद दर्द बने रहना

घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

  • वजन नियंत्रित रखें
  • हर 40-45 मिनट बाद थोड़ी वॉक करें
  • रोजाना वॉकिंग, साइक्लिंग या स्विमिंग करें
  • पैरों और हिप मसल्स को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करें
  • सही पोस्टर में बैठें
  • प्रोटीन और संतुलित आहार लें
  • पर्याप्त नींद लें

विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने से आगे चलकर Osteoarthritis जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।