20 May 2026 Fact Recorder
Lifestyle Desk: गर्मियों में लोग अक्सर Watermelon, Papaya, खरबूजा और अनानास जैसे फलों को काटकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि बार-बार काटने की परेशानी न हो और ठंडे फल आसानी से मिल सकें। हालांकि यह आदत सुविधाजनक जरूर लगती है, लेकिन कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, फल काटने के बाद उनकी ताजगी तेजी से कम होने लगती है। हवा, नमी और बैक्टीरिया के संपर्क में आने से उनमें खराबी शुरू हो जाती है। खासकर गर्म मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे कटे हुए फल जल्दी खराब हो सकते हैं।
अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कटे हुए फलों को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से बचने की सलाह दी जाती है।
माहिरों का कहना है कि कटे हुए फलों को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें और बहुत ज्यादा समय तक स्टोर न करें। जिन फलों से बदबू आने लगे, रंग बदल जाए या उन पर फफूंदी दिखाई दे, उन्हें तुरंत फेंक देना चाहिए।













