Home Education चंडीगढ़ में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से 30 जून...

चंडीगढ़ में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

20 May 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk:  Chandigarh में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के लिए बड़ा फैसला लिया है। शहर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 23 मई 2026 से 30 जून 2026 तक सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 29 और 30 जून को शिक्षकों के लिए कार्य दिवस रखा गया है।

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।