20 May 2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: Dragon की पहली झलक सामने आते ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। Jr. NTR और Anil Kapoor पहली बार स्क्रीन पर आमने-सामने दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन Prashanth Neel कर रहे हैं, जिनकी फिल्मों में एक्शन और डार्क स्टाइल की खास पहचान रही है।
फिल्म की पहली झलक में खून-खराबा, हिंसक एक्शन और दमदार विजुअल्स देखने को मिले। जूनियर एनटीआर फिल्म में ‘Luger’ नाम के असैसिन इन चीफ के रोल में दिखाई देंगे, जिन्हें ‘डेविल’ कहा जा रहा है। वहीं अनिल कपूर ‘रघुवीर राठौड़’ के किरदार में हैं, जो चीफ ऑफ नारकोटिक्स ब्यूरो बने हैं।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों स्टार्स इससे पहले भी एक ही फिल्म में नजर आ चुके हैं। War 2 में अनिल कपूर और Hrithik Roshan एक तरफ थे, जबकि जूनियर एनटीआर ने निगेटिव किरदार निभाकर पूरी कहानी में हलचल मचा दी थी। हालांकि फिल्म में अनिल कपूर और जूनियर एनटीआर का सीधा आमना-सामना ज्यादा देखने को नहीं मिला था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वॉर 2’ को 450 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इससे मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
अब ‘ड्रैगन’ में पहली बार दोनों सितारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म में Rukmini Vasanth फीमेल लीड में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि कहानी पूरी तरह जूनियर एनटीआर के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी।
Dragon 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे अगले साल की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्मों में गिना जा रहा है।













