Home Education 10वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे...

10वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

08 May 2026 Fact Recorder

Education Desk:  पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) आज 8 मई को माध्यमिक परीक्षा यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड सुबह 10:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित करेगा, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध रहेगी। स्कूलों को छात्रों के प्रमाणपत्र और परिणाम बोर्ड के कैंप कार्यालयों से उपलब्ध कराए जाएंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर ‘कक्षा 10वीं परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि मूल अंकपत्र बाद में स्कूलों से मिलेगा।

डिजिलॉकर के जरिए भी छात्र आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें डिजिलॉकर अकाउंट में लॉगिन करना होगा और शिक्षा सेक्शन में जाकर पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का चयन करना होगा। आवश्यक जानकारी भरने के बाद रिजल्ट ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में दिखाई देगा।

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम अंक पाने वाले छात्रों को असफल माना जाएगा। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे।