07 May 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: Chandigarh Police की थाना-39 पुलिस ने अवैध रूप से कमानीदार चाकू रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी 29 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कमानीदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों सहित कई केस दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई यूटी पुलिस की एसएसपी Kanwardeep Kaur के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिवीजन धीरज कुमार की निगरानी में थाना-39 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम बुधवार रात सेक्टर-56 मंडी ग्राउंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से कमानीदार चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी विभिन्न थानों में चोरी और अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
थाना-39 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि इलाके में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













