27 अप्रैल 2026, Fact Recorder
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस केस में पुलिस ने हैदराबाद से हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक विवादित वीडियो को रीट्वीट कर उसे वायरल करने में भूमिका निभाई।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है और उससे डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि वीडियो मूल रूप से एक व्लॉगर दंपती द्वारा बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर फैलाया।
इस वीडियो को लेखिका मधु किश्वर सहित कई यूजर्स ने रीट्वीट किया था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने में जुटी है। मधु किश्वर को जांच में शामिल होने के लिए दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं।
इस संबंध में सेक्टर-26 थाने में 19 अप्रैल को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब उन्हें तीसरी बार नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।













