Home Business Reserve Bank of India के फैसले से Paytm के शेयर धड़ाम, 8%...

Reserve Bank of India के फैसले से Paytm के शेयर धड़ाम, 8% तक की गिरावट

27 अप्रैल  2026 Fact Recorder

Business Desk:  Reserve Bank of India के एक बड़े फैसले के बाद Paytm के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी की पैरेंट फर्म One 97 Communications के शेयर करीब 8% तक लुढ़क गए और दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए।

इस गिरावट की वजह RBI द्वारा Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया जाना है। इस कदम के साथ ही बैंकिंग ऑपरेशंस के दोबारा शुरू होने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। गौरतलब है कि जनवरी 2024 से ही इस बैंक पर सख्त पाबंदियां लागू थीं, जिनमें नए डिपॉजिट लेने पर रोक भी शामिल थी।

निवेशकों ने इस ताजा रेगुलेटरी कार्रवाई पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे शेयरों पर दबाव बढ़ गया। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इस फैसले का उसके नजदीकी वित्तीय प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि पेमेंट्स बैंक का कामकाज पहले ही काफी हद तक सीमित हो चुका था और बिजनेस मॉडल को पार्टनर आधारित सिस्टम में बदला जा चुका है।

इस बीच, Goldman Sachs ने Paytm पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को 1,470 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह फैसला कंपनी के लिए नकारात्मक जरूर है, लेकिन इसका सीधा वित्तीय असर सीमित रहेगा। हालांकि, ग्राहकों और मर्चेंट्स के भरोसे पर इसका असर पड़ सकता है, जो आने वाले समय में शेयर की चाल को प्रभावित कर सकता है।