09 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने PUC 2nd यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। इस साल कुल 86% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है। रिजल्ट दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
इस बार दक्षिण कन्नड़ जिले के अलवा कॉलेज की छात्रा दिशा ने कॉमर्स स्ट्रीम में 600 में से 600 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच किया गया था, जिसमें करीब 7.10 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र शामिल थे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक:
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा KarnatakaOne ऐप पर भी परिणाम उपलब्ध है।
पासिंग क्राइटेरिया में बदलाव:
इस साल पास होने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब हर विषय में कम से कम 30 अंक और कुल मिलाकर 33% अंक जरूरी हैं। पहले यह सीमा 35% थी।
फेल छात्रों को मिलेगा मौका:
जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं, वे सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। इसके लिए बोर्ड जल्द ही शेड्यूल जारी करेगा।













