यूटी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 21 इंस्पेक्टरों के तबादले, कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त

08 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  Chandigarh Police में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 इंस्पेक्टरों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लिया गया है, जिसके तहत कई थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेशों के अनुसार, थाना-31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार को अब थाना-39 का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर राम दयाल को थाना-39 से हटाकर आईआरबी (एडमिन) में भेजा गया है। इंस्पेक्टर कुलबीर कौर को एएचटीयू के साथ सीआरयू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, इंस्पेक्टर शादी लाल को विजिलेंस से थाना-34, आशा शर्मा को वूमेन पुलिस स्टेशन से पीसीसी और हाईकोर्ट मॉनिटरिंग सेल, तथा राम रतन को पुलिस लाइन से थाना-26 में तैनात किया गया है। ऊषा रानी को आईटी पार्क थाना से पुलिस लाइन और मिनी को सारंगपुर से आईटी पार्क थाना प्रभारी बनाया गया है।

अन्य तबादलों में हरि ओम शर्मा को मोली जागरा से थाना-31, रोहित कुमार को सेक्टर-17 से ट्रैफिक, अशोक कुमार को एडमिन से सारंगपुर थाना प्रभारी और इरम रिज़वी को पुलिस मुख्यालय से वूमेन पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 भेजा गया है।

इसके साथ ही कई अन्य इंस्पेक्टरों को सीआईडी, पुलिस लाइन, क्राइम ब्रांच और विभिन्न चौकियों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई तैनाती भी दी गई है।

यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।