08 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: Chandigarh के बहुप्रतीक्षित Tribune Chowk फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को लेकर फाइनेंशियल बिड खोलने की प्रक्रिया तकनीकी कारणों के चलते फिलहाल टाल दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, अब यह प्रक्रिया एक-दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद प्रोजेक्ट का ठेका किसी एक एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, फरवरी में जारी टेंडर प्रक्रिया में 12 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से हाई-पावर्ड जॉइंट टेक्निकल कमेटी द्वारा जांच के बाद 8 कंपनियों को योग्य पाया गया है। अब इन्हीं कंपनियों की फाइनेंशियल बिड खोली जानी है।
करीब सात साल से लंबित इस प्रोजेक्ट को पिछले साल जुलाई में मंजूरी मिली थी, हालांकि टेंडर जारी करने में प्रशासन को काफी समय लग गया। प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 1.6 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण की शुरुआत अप्रैल के अंत तक होने की संभावना है। प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग दो साल का समय लग सकता है।
गौरतलब है कि ट्रिब्यून चौक शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में से एक है, जहां रोजाना करीब 1.43 लाख वाहन गुजरते हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद यहां ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।













