08 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस Zareen Khan पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि एक्ट्रेस की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर की।
बयान में बताया गया कि परवीन खान ने 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। जरीन खान और उनकी बहन Sana Khan अपनी मां के काफी करीब थीं। पिछले कुछ समय से जरीन सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत को लेकर अपडेट साझा कर रही थीं और फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील भी कर रही थीं।
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, परवीन खान को आज मुंबई के वर्सोवा में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
जरीन खान के करियर की बात करें तो उन्होंने Salman Khan के साथ फिल्म वीर (2010) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार वह 2021 में रिलीज हुई फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले में दिखाई दी थीं।
इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है।













